अब तक वेलेंटाइन वीक में रोज डे पर अपने प्यार का इजहार लोग मुंबई, पुणे, नागपुर, बेंगलुरु, कोलकाता और दिल्ली के गुलाब से करते थे। उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एनएस लवात्रे की माने तो रायपुर सहित छत्तीसगढ़ अन्य जिलों में भी गुलाब की खेती होने लगी है। इसलिए इस बार लोकल गुलाब काफी डिमांड में रहेगा।