11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर को यात्रियों से हुई 403 करोड़ रु. की कमाई

रेल मंड़ल ने रेल यात्री राजस्व आय का आंकड़ा पेश किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 7 Apr 2018, 9:52 AM IST

chhattisgarh railway board

रायपुर को यात्रियों से हुई 403 करोड़ रु. की कमाई

रायपुर . दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का रायपुर रेल मंडल ने यात्री टिकट से वर्ष 2017-18 में खूब कमाई की। साथ ही रायपुर माल ढुलाई मे भी आगे रहा। पेश आंकड़ा के अनुसार 33.70 मिलियन यात्रियों ने शहर से सफर किया, जिससे मंडल को लगभग 402.99 करोड़ यात्री आय का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष की रेल आंकड़े की तुलना में 7.9 प्रतिशत अधिक है।

मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में 33.45 मिलियन टन माल लदान कर 3093. 49 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष के आंकड़ो की तुलना में 4.1 प्रतिशत अधिक है।

READ MORE: हैदराबाद,गाजियाबाद,उत्तराखंड एवं हिमाचल की चार कंपनियों की दवाईयों व इंजेक्शन पर प्रतिबंध

रेल मंड़ल ने रेल यात्री राजस्व आय का आंकड़ा पेश किया जिसमें टिकट चेकिंग में वित्तीय वर्ष 2017 18 में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट की चेकिंग से 10 लाख 9 हजार 340 मामलों से 4.5 करोड़ राजस्व प्राप्त किया जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 27.8 प्रतिशत अधिक है। बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुक भाड़ा, श्रेणी उन्नयन के सभी प्रकार के टिकट चेकिंग से 8.9 करोड़ राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.1 प्रतिशत अधिक है। विविध आय के रूप में 6.37 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 27.7 प्रतिशत अधिक है।

READ MORE: 40 साल के प्रेमिका के घर 19 साल के प्रेमी ने लगाई फांसी, अब सामने आई ये कहानी

वित्तीय वर्ष 2017 18 में सकल आय के रूप में 3532.84 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है । पेश आंकड़ा के अनुसार 33.70 मिलियन यात्रियों ने शहर से सफर किया, जो पिछले वर्ष के आंकड़ो की तुलना में 4.5 प्रतिशत अधिक है।रेल मंड़ल ने रेल यात्री राजस्व आय का आंकड़ा पेश किया । मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए आगे भी इसी तरह के कार्य करने की बातें कहीं।