22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / छत्तीसगढ़ में ED की रेड, IPS दीपांशु काबरा, विधायक समेत बड़े उद्योगपति के ठिकानों पर दबिश

छत्तीसगढ़ में ED की रेड, IPS दीपांशु काबरा, विधायक समेत बड़े उद्योगपति के ठिकानों पर दबिश

ED Raids in Chhattisgarh: जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के एक विधायक समेत बड़े उद्योग समूह के ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 28 Mar 2023, 11:16 AM IST

ed_raid_in_cg.jpg

दीपांशु काबरा के निवास स्थान पर ईडी ने दी दबिश।

रायपुर। ED Raids in Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी ने ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई की है। तड़के राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कई शहरों में दबिश देकर ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के एक IPS दीपांशु काबरा, विधायक समेत बड़े उद्योग समूह के ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है।

ईडी ने सारडा मालिक कमल, महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के ठिकानों पर छापा मारा। इनके अलावा भिलाई, बिलासपुर व रायगढ़ में भी छापे की खबर है। इधर लोहा नगरी भिलाई में सेक्टर नाईन में स्थित प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के निवास स्थान में टीम दबिश दी है। मिल रही खबर के मुताबिक ईडी की एक टीम ने जनसम्पर्क/परिवहन विभाग आयुक्त IPS दीपांशु काबरा के भिलाई सेक्टर 9 एवं रायपुर निवास पर दबिश दी है। इधर रायगढ़ जिले में ईडी के अधिकारियों के द्वारा उधोगपति योगेश सिंघल और जमीन कारोबारी आलोक रतेरिया के यहां भी कार्रवाई चल रही है।


रायपुर में टीम ने यहां पारा छापा
बताया जा रहा है कि रायपुर में मंदिर हसौद के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल सुरेश बांदे और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी ईडी ने दबिश दी है। इन सभी जगहों पर दबिश देकर ईडी के अधिकारी जरूरी दस्तावेज खंगाल रहे हैं।


इनके यहां चल रही कार्रवाई
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल , उद्योगपति कमल साडा , आईपीएस दीपांशु काबरा , सहित कई बड़े कारोबारियों के यह छापा पड़ा है। ट्रांसपोर्ट और कोल से जुड़े कारोबारी अनूप बंसल , योगेश सिंघल, के यह भी ईडी की दबिश पड़ी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले हुई थी कार्रवाई
इससे पहले छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से तीन दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सात कांग्रेस नेताओें के घर पर छापा मारा था। ईडी की टीम रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार में सीआरपीएपफ जवानों के साथ सुबह पांच बजे कांग्रेस नेताओं के घर पहुंची। कोयला परिवहन घोटाले के मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी और मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया के घर से मिली डायरी के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।