25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस विशेष कारण से शिक्षा अधिकारी लगा रहे गुरूजी की क्लास, छात्रों को मिलेगा सीधा इसका लाभ

* आईसीटी योजना के तहत प्रदेश 1 हजार 303 विद्यालयों के शिक्षको की हुई ट्रेनिंग* 24 विकासखण्डों के 36 केन्द्रों में 7 नवम्बर से शुरू हो चुका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 11 Nov 2019, 9:55 PM IST

इस विशेष कारण से शिक्षा अधिकारी लगा रहे गुरूजी की क्लास, छात्रों को मिलेगा सीधा इसका लाभ

इस विशेष कारण से शिक्षा अधिकारी लगा रहे गुरूजी की क्लास, छात्रों को मिलेगा सीधा इसका लाभ

रायपुर। केंद्र सरकार की महत्तवकांक्षी योजना डिजिटल भारत को साकार करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरा जोर लगा दिया है। प्रदेश के छात्र डिजिटल भाषा के एक्सपर्ट बने इसलिए आईसीटी योजना 'डीजी दुनिया' के तहत प्रदेश के शिक्षकों को एक्सपर्ट से ट्रेनिंग दिलाई जा रही है और उन्हें कंप्यूटर भाषा का जानकार बनाया जा रहा है। योजना के प्रथम चरण में विभागीय अधिकारियों ने बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, रायपुर और राजनांदगांव के 1303 विद्यालयों के शिक्षको को प्रशिक्षण देने के लिए चयनित किया है। 24 विकासखण्डों के 36 केन्द्रों (विकासखण्ड स्तरीय विद्यालय) में 7 नवम्बर से प्रशिक्षण शुरू हो चुका है और ये 30 नवम्बर तक चलेगा।

होगी डिजिटल क्लास की स्थापना
डीजी दुनिया योजना के अंर्तगत प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब सह डिजिटल क्लास की स्थापना की जा रही है। जिलों के 515 विद्यालयों में डिलिटल क्लास सह कम्प्यूटर लैब और 788 विद्यालयों में डिजिटल क्लास स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग और रायपुर में शिक्षक संख्या अधिक होने के कारण विकासखण्ड दुर्ग और धरसींवा में 2-2 प्रशिक्षण केन्द्र निर्धारित किए है। राज्य स्तर से विभाग के अधिकारियों ने रायपुर के चौबे कालोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन किया।

प्रत्येक विद्यालय से 8 शिक्षक
जिलों के चयनित प्रशिक्षण केन्द्र/ विद्यालयों में अधिकतम 40-40 शिक्षकों के बैच में केन्द्रानुसार 3 से 6 बैच में शिक्षण प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से दिया जा रहा है। डीजी दुनिया योजना के अंर्तगत डिजिटल क्लास का प्रशिक्षण केन्द्र में प्रति बैच 6 दिवस का होगा। कम्प्यूटर लैब सह डिजिटल क्लासरूम का प्रशिक्षण प्रति बैच 6 दिन में प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण केन्द्र, विद्यालयों के प्राचार्यों को प्रशिक्षण के लिए आवश्यकतानुसार लैब एवं कक्षा-कक्ष उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए है। प्रशिक्षण में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम 8 शिक्षक सहभागिता करेंगे। एक विद्यालय से शिक्षकों को 1-1, 2-2 या 3-3 के समूह में बिना शिक्षण व्यवस्था को प्रभावित किए प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के संबंध में विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है।

Click & Read More Chhattisgarh News.