रोजगार कार्यालय में आज लगेगा प्लेसमेंट कैम्प
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। यह कैम्प 2 मई को जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे होगी। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से स्काई ऑटोमोबाइल्स, श्रेशतम वेंचर एवं उमादेवी बहुउददे्शीय शिक्षा संस्थान, रायपुर एवं कॉलमी सर्विसेस रायपुर द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातक (कम्प्यूटर) एवं बीसीए, पीजीडीसीए. तथा टैली, आईटीआई, फिटर, हिंदी-अंग्रेजी शार्टहैण्ड, डिप्लोमा फायर एंड सेफ्टी एवं आईटी उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती रिलेशनशीप मैनेजर, डीटीपी अथवा टैली ट्रेनर, मोबीलाईजर, कार ड्रायवर, प्रोजेक्ट इंचार्ज, डिलीवरी ब्वाय, गैस प्लांट फिटींग, प्लंबर, एयर कंडीशनर टेक्निशियन, स्टेनोग्राफर, फायर मैन एवं वेब एप्लीकेशन डेव्हलपमेंट के विभिन्न पदों पर 8 से 25 हजार प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। डिलीवरी ब्वॉय के लिए आवेदक के पास स्वयं का दोपहिया वाहन, ड्रायविंग लायसेंस एवं आधार कार्ड होना अनिवार्य है। जिला रोजगार विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।