22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच निगमों के चुनाव परिणाम घोषित, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर और चिरमिरी पर कांग्रेस का कब्जा

Chhattisgarh Urban Body Poll 2019 Results: वहीं राजनांदगांव में किसी को भी बहुमत नहीं मिला है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और धमतरी में सस्पेंस बना हुआ है। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है हालांकि अंतिम परिणाम आना अभी बाकी है।

less than 1 minute read
Google source verification
result_live_2019_4.jpeg

रायपुर. Chhattisgarh Urban Body Poll 2019 Results: प्रदेश के 10 में से 5 नगर निगम के परिणाम घोषित हो चुके हैं। शुरूआती रुझान के बाद परिणाम में भी कांग्रेस का ही दबदबा है। पांच निगमों में से चार ( रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर और चिरमिरी ) में कांग्रेस की जीत हुई है।

रिकाउंटिंग के बाद फिर से काउंटिंग कराने पर अडी भाजपा नेत्री, लगाया गड़बड़ी का आरोप

वहीं राजनांदगांव में किसी को भी बहुमत नहीं मिला है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और धमतरी में सस्पेंस बना हुआ है। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है हालांकि अंतिम परिणाम आना अभी बाकी है। इसके साथ ही दुर्ग नगर निगम में भी कांग्रेस बढ़त बनाये हुए है।

आपको बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 9 से से जारी है। छत्तीसगढ़ की 151 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरूआती रुझान में निर्दली उम्मीदवार भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे थे। ताजा रुझानों की बात करें तो कांग्रेस ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी।

ये भी पढ़ें: सरकार कर रही है सत्ता का दुरूपयोग, मतदान केंद्रों में खुलेआम धांधली- सांसद सुनील सोनी

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग