25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali 2019: दीपावली पर बिजली, पानी और पुलिस के लिए यहां लगाएं फोन, होगा हर समस्या का समाधान

* डायल-1912 पर भी की जा सकेगी बिजली गुल की शिकायत। * चौबीस घंटे अमला पदस्थ रहेगा जोन में। * डायरेक्टर ने जोनवार जारी किया निर्देश ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 26 Oct 2019, 9:14 PM IST

horoscope rashifal

horoscope rashifal

रायपुर . दीप पर्व दीपावाली हर्षोल्लास से लोग मनाए इसलिए प्रशासन ने भी चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है। बिजली, पानी, आगजनी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों ने टीम गठित की है। ये आपकी सेवा के लिए 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। पटाखे फोड़ते समय किसी प्रकार का हादसा होने पर घायलों का तत्काल उपचार करने के लिए आंबेडकर अस्पताल के बर्न यूनिट में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

Diwali 2019: दिवाली पूजा के समय जरूर ध्यान में रखे ये बातें वरना रुठ जाएंगी मां लक्ष्मी, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

इसी तरह बिजली गुल होने पर तत्काल मरम्मत के लिए बिजली कर्मियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। बिजली कंपनी के जिम्मेदारों ने राजधानी में 150 शिकायत केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा टेलीफोन नम्बर-1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इन शिकायत केंद्रों में कर्मचारी शिफ्टों में तैनात होंगे।

घर में सो रही महिला को देख बिगड़ी पड़ोसी की नियत, आधी रात पहुंच गया घर और ..

अस्थायी शिकायत केंद्र रहेंगे शाम को क्रियाशील
स्थायी शिकायत केंद्र अपने समयानुसार और अस्थायी शिकायत केंद्र 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक शाम 4 से रात 12 बजे तक क्रियाशील रहेंगे। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे विद्युत खंभे, ट्रांसफार्मर एवं विद्युत प्रणाली से संबंधित स्थल के आसपास पटाखे एवं अन्य विस्फोटक-ज्वलनशील सामग्रियों का उपयोग न करें। विद्युत मीटर पर निर्धारित भार से अतिरिक्त विद्युत कनेक्शन न ले।

35 साल की महिला हुई दुष्कर्म का शिकार, 5 महीने बाद सामने आई ये चौंकाने वाली सच्चाई

आगजनी और पुलिस के लिए 112 पर लगाएं फोन
पटाखा चलाते समय किसी प्रकार की आगजनी होने पर तत्काल दमकल बुलाने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए तत्काल 112 पर डायल कर सकते हैं। इसके अलावा पानी नहीं आने पर नगर निगम के जलकार्य विभाग के अफसरों को तत्काल फोन कर सकते हैं। यहां जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता बद्री चंद्राकर को 9301953236 पर फोन कर सकते हैं।

कलियुगी शिक्षक का कांड : पहले किया दुष्कर्म फिर पीड़िता को धमकाते हुए बोला….केस वापस ले, नहीं तो अबकी बार तेरी बड़ी बहन का करूंगा रेप

एम्स और डीकेएस में 24 घंटे खुली रहेगी बर्न यूनिट
दीपावली पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)और दाऊ कल्याणसिंह सुपरस्पेशलिटी (डीकेएस) अस्पताल में 24 घंटे बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग खुला रहेगा। आंबेडकर और जिला अस्पताल में भी डॉक्टर तैनात रहेंगे, ताकि किसी मरीज के पहुंचने पर प्राथमिक इलाज उपलब्ध हो सके। तीन दिन तक सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी बंद रहेगी। लेकिन से मरीजों को राहत देने सोमवार को आंबेडकर, डीकेएस और जिला अस्पताल में 10 से 12 बजे तक ओपीडी चालू रहेगी।

Click & Read More Chhattisgarh News.