
बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इससे घबराए नक्सली मोर्चा छोड़कर भाग निकले। पुलिस की जवाबी कार्रवाई ने नक्सलियों को भागने के लिए मजबूर कर दिया। बता दें कि जियाकोरता और कोरमागोंदी के जंगलों में नक्सलियों ने बड़े पैमाने पर कैंप लगा रखे थे।

सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त जब सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली तब नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके दांत खट्टे कर दिए। इससे वे कैंप छोड़कर जंगल के रास्ते से भाग निकले।

इस दौरान सुरक्षाबलों ने मौके का मुआयना किया तो उन्हें बम, आईईडी और भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी वस्तुएं मिली।