
सरकारी कर्मचारियों को अब हर शनिवार-रविवार छुट्टी, 5 दिन आधा घंटा ज्यादा काम
मोदी सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन : भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश अधिसूचना जारी होने के 2 फरवरी से लागू कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों मे कार्यावधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]रायपुर में गूंजी बापू की प्रिय धुन अबाइड विद मी
बता दें कि राज्य प्रशासनिक सेवा संघ, छत्तीसगढ़ स्टेट पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ, छत्तीसगढ़ मंत्रालय शीघ्र लेखक संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा है कि शासकीय सेवकों के हित में मुख्यमंत्री का यह निर्णय उनकी दूरदर्शिता एवं संवेदनशीलता का परिणाम है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >रायपुर. छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में पांच कार्य दिवस का सप्ताह होगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही काम होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में घोषणा की थी कि सरकारी दफ्तरो में पांच कार्य दिवस का सप्ताह होगा। इस घोषणा के अनुरूप शासकीय कार्यालयों के लिए पांच कार्य दिवस की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ये भी पढ़ें...आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फतह की बर्फीली यूटी कांगरी चोटी
Published on:
2 Feb 2022, 8:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.