
शराब दुकानों में ओवर रेटिंग करने वाले 700 कर्मचारियों की कुंडली तैयार, कार्रवाही की तैयारी में जुटा विभाग
रायपुर . राजधानी के शराब दुकानों में ओवर रेटिंग करने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड ने ऐसे 700 कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली है, ये वो कर्मचारी हैं जो बीते कंपनी के ठेके में काम करते हुए ओवर रेटिंग करते हुए पकड़े गए या इनकी शिकायत विभाग तक पहुंची थी। नए-नए प्रयोग करने के बाद भी शराब दुकानों में ओवर रेटिंग के खेल पर अंकुश नहीं लग पाया। शासन के आदेश के बाद विभाग गड़बड़ी करने वाले पुराने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की बात कर रहा है। ऐसा सिर्फ रायपुर ही नहीं प्रदेश के सभी जिलों में करने की तैयारी की जा रही है।
हर जगह हो रही ओवर रेटिंग
शराब की दुकानों पर रात 8:00 बजे के बाद ओवर रेटिंग की जाती है। जिले में संचालित हो रही देसी- विदेशी शराब की दुकानों पर परमानेंट ओवर रेटिंग खुलेआम चल रहा है। इतना ही नहीं देशी शराब की बिक्री कर रहे हैं लोगों द्वारा शराब की बोतलों में से इंजेक्शन की सहायता से शराब निकालकर उसमें पानी मिलाने का भी गोरखधंधा किया जा रहा है। बीयर की दुकान पर ठंडा करने के नाम पर खुलेआम 10 से 20 रुपए अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। इसी प्रकार अंग्रेजी शराब की दुकानों पर भी रात के समय में अधिक मूल्य पर बिक्री की जा रही है।
ये हो चुके हैं ये प्रयोग
- स्केनिंग मशीन लगाई गई।
- कैमरे लगाए गए।
- दुकानों में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए।
- प्रिटिंग रेट पर शराब खरीदने के लिए ग्राहको को जागरुक किया गया।
प्रदेश भर में ओवर रेटिंग करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
एपी त्रिपाठी, एमडी, छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
20 Mar 2020, 8:27 PM IST
Published on:
29 Oct 2019, 10:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.