
आबकारी मंत्री लखमा
Excise Minister Kawasi Lakhma: छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अक्सर अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब एक बार फिर उनका आदिवासियों को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, आदिवासी हिंदू नहीं(Tribals are not Hindus) हैं। हम आदिकाल से इस धरती पर रह रहे लोग हैं। हमारे पूजा-पाठ और विवाह का तरीका हिंदुओं से बहुत अलग है। आदिवासी नेता और आबकारी मंत्री कवासी लखमा(Excise Minister Kawasi Lakhma) ने कहा कि, आदिवासी को वनवासी कहा जाना बिलकुल गलत है। यदि कोई भी व्यक्ति आदिवासियों को वनवासी बोलता है तो उसे गांव में न घुसने दें।
आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Excise Minister Kawasi Lakhma) ने रायपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, कि हम आदिवासी लोग आदिकाल से रहने वाले लोग हैं। हम जंगल में रहते हैं। पूजा-पाठ करते हैं। हिंदू अलग करता है, हम अलग करते हैं। आदिवासी यदि शादी करता है तो गांव के पुजारी से पानी डलवाते हैं। हम किसी पंडित से पूजा नहीं कराते हैं। इस वजह से हम लोग हिंदू से अलग हैं। हम जंगल में रहने वाले आदिवासी लोग हैं। चाहे बिरसा मुंडा हो, वीर नारायण सिंह हों या फिर हमारे गुंडाधुर हों इस लड़ाई में भी ये लोग अलग रखे हैं।
आदिवासी वनवासी नहीं
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के पेन करसाड मांदरी और एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित की गई थी। इस दौरान इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे। सम्मलेन में पहुंचे आबकारी मंत्री कवासी लखमा(Excise Minister Kawasi Lakhma) ने कहा, हम आदिवासी लोग हैं। भाजपा आदिवासी लोगों को वनवासी बोलती है। हम आदिवासी लोग वनवासी नहीं है। हम यहां के रहने वाले लोग हैं। आदिवासी समुदाय, चाहे आजादी से पहले हो या आजादी के बाद,वह जंगल की रक्षा करता आ रहा है। आदिवासी पूरे देश की रक्षा करता है।
गांव में घुसने नहीं देना
कवासी लखमा(Excise Minister Kawasi Lakhma) ने सम्मलेन के दौरान कहा, ये भाजपा, ये झोला छाप डॉक्टर रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल हम लोगों को वनवासी बोलता है। इनको मुंहतोड़ जवाब देना है। जहां आदिवासी होता है, वहीं, भगवान पैदा होते है। हम इस धरती के बच्चे हैं। हम बस्तर के लोग हैं। इसलिए अब आज से कोई भी व्यक्ति आदिवासी को वनवासी नहीं बोलेगा। मैं आदिवासी भाइयों को कहना चाहता हूं कि जो भी व्यक्ति वनवासी बोलेगा उसको बिलकुल भी गांव में घुसने नहीं देना।
भूपेश बघेल की सरकार ने दिया पट्टा
इस दौरान छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा(Excise Minister Kawasi Lakhma) ने कहा, आदिवासी हिंदुस्तान के मूल रहने वाले लोग हैं। हमारे देश के नेता राहुल गांधी ने हिंदुस्तान के आदिवासी को भगवान का दर्जा दिया है। जहां जंगल है, जहां पहाड़ हैं हम आदिवासी वहीं रहते हैं। अबूझमाड़ में आदिवासी लोगों को पट्टा नहीं दिया गया। तब भूपेश बघेल की सरकार ने इन आदिवासियों को पट्टा दिया। हमने वहां शिविर लगवाए, राशन कार्ड और आधार कार्ड भी बनाया। किसी को भी आदिवासी के बारे में इस तरह से बात करने का बिलकुल भी अधिकार नहीं है।
पहले भी दे चुके विवादित बयान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Excise Minister Kawasi Lakhma) का ऐसा बयान सामने आया है। उन्होंने कई बार ऐसी ही विवादित बयान दिए हैं। अभी हाल ही में उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज करते हुए कहा था कि यदि वो प्रदेश में धर्मांतरण हो रहा है ऐसा साबित करते हैं तो राजनीति छोड़ दूंगा।
Updated on:
05 Feb 2023 04:42 pm
Published on:
05 Feb 2023 04:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
