
चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देता है मुल्तानी मिट्टी और नारियल तेल का फेस पैक फ़ाइल फोटो
Beauty Tips: काफी पहले से महिलाएं मुल्तानी मिट्टी को सुंदरता या चेहरे की निखार बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करती आ रही हैं। वहीं, अगर तेल की बात करें तो नारियल तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। नारियल का तेल त्वचा को नरिश करने और मॉइश्चर को बैलेंस रखता है। दूसरी ओर, मुल्तानी मिट्टी(Multani Mitti) त्वचा पर होने वाले किसी भी प्रकार के इंफ्लामेशन को रोकने और ठंडक पहुंचाने में मदद करती है।
लेकिन क्या आपने कभी सोंचा है कि इन दोनों ब्यूटी सोर्स को यदि साथ में उपयोग किया जाए तो क्या होगा? इन दोनों को साथ में प्रयोग करने से विंटर ड्राइनेस की समस्या से बहुत आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि आपकी स्किन कॉम्बिनेशन नेचर(combination nature) की है तो यह फेस पैक आपके चेहरे के लिए कारगर साबित हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नारियल तेल और मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti And Coconut Oil Face Pack) को यदि हम साथ में प्रयोग करते हैं तो इससे हमारे स्किन को क्या फायदे हो सकते हैं और इसका किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये हैं मुल्तानी मिट्टी और नारियल तेल फेस पैक लगाने के फायदे
ड्राइनेस को करता है दूर
यदि आपकी त्वचा ड्राई है और बहुत ज्यादा डैमेज हो गई है तो आप इस समस्या को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के साथ नारियल तेल(Multani Mitti And Coconut Oil Face Pack) मिलाकर चेहरे पर अवश्य लगाएं। ये पैक आपकी त्वचा को नरम, मुलायम और हाइड्रेटेड रखने में सहायक साबित हो सकती है।
सूजन की समस्या कम करता है
यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने के कारण सूजन की समस्या हो जाती है तो आप इस समस्या से निजात पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के साथ नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह इसलिए क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण होता है जो सूजन करता है।
झुर्रियां कम करने में हैं सहायक
यदि आपकी त्वचा ढ़ीली पड़ रही है तो आप इस फेस पैक(Multani Mitti And Coconut Oil Face Pack) का प्रयोग झुर्रियां, फाइन लाइन्स आदि का कम करने के लिए कर सकते हैं। यह पैक आपकी त्वचा को जवां रखने में सहायक होता है।
चेहरे को देता है इंस्टेंट ग्लो
अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं तो भी आप इस फेस पैक का उपयोग कर इंस्टेंट ग्लो प् सकती हैं। अगर आप इसका नियमित इस्तेमाल करती हैं तो इससे त्वचा की रंगत निखरने लगती है। साथ ही इससे स्किन भी साफ दिखाई देती है। इससे स्किन पर भी ग्लो आता है।
स्किन टैनिंग करता है दूर
यदि आपकी त्वचा धूप के कारण काली पड़ गई है तो आप अपनी त्वचा पर टैनिंग को दूर करने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी के साथ नारियल का तेल (Multani Mitti And Coconut Oil Face Pack) का प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही यह पैक आपके चेहरे की पिगमेंटेशन, पिंपल्स के दाग को भी कम करती है।
कैसे बनाएं फेस पैक
नारियल तेल और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक(Multani Mitti And Coconut Oil Face Pack) बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर और 1-2 चम्मच नारियल तेल डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद आप मिक्स को पतला बनाने के लिए थोड़ा सा कच्चा दूध या गुलाब जल इसमें मिक्स कर लें। आपका पैक बिलकुल रेडी है। इसे आप अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 20 मिनट रखने के बाद इसे धो लें।
Updated on:
4 Feb 2023, 6:11 PM IST
Published on:
4 Feb 2023, 6:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.