25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा महिला को चढ़ा प्यार का बुखार, फेसबुक दोस्त के साथ करने लगी रातें रंगीन, युवक ने बनाया अश्लील वीडियो फिर…

फेसबुक में की दोस्ती फिर दिया व्हाट्सएप नंबर और शारीरिक सम्बन्ध बनाने बुलाया अपने शहर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 16 Nov 2019, 9:13 PM IST

शादीशुदा महिला को चढ़ा प्यार का बुखार, फेसबुक दोस्त के साथ करने लगी रातें रंगील, युवक ने बनाया अश्लील वीडियो फिर...

शादीशुदा महिला को चढ़ा प्यार का बुखार, फेसबुक दोस्त के साथ करने लगी रातें रंगील, युवक ने बनाया अश्लील वीडियो फिर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध अब चरम पर जा पंहुचा है। ब्लैकमेलिंग, रेप, अपहरण के मामले आए दिन हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक खबर प्रकाश में आया है जिसमे आरोपी ने पहले शादीशुदा महिला से दोस्ती की फिर शारीरिक सम्बन्ध बनाया साथ ही वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। बाद में अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग कर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है।

फेसबुक के माध्यम से युवक ने पहले शादीशुदा महिला से दोस्ती की फिर व्हाट्सएप पर चैटिंग के बाद मध्यप्रदेश के युवक ने शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद महिला का एमएमएस बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर लाखो रुपए लूटने की जानकारी मिली है। महिला से युवक लगातार पैसों की मांग और वीडियो वायरल करने की आए दिन धमकी देता था। जिससे परेशान होकर महिला ने भिलाई के भट्टी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच में जुट गई है।

सोशल मीडिया पर एक अंजान युवक से दोस्ती करना इतना महंगा पड़ सकता है शायद ये बात शारीरिक शोषण के बाद ब्लैकमेल हुई महिला ने कभी सोचा ही न होगा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के युवक ने बीएसपी कर्मी की पत्नी का एमएमएस बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी का नाम मनीष उसरेटे है जिसने फेसबुक पर महिला से दोस्ती कर ली। फिर युवक ने प्यारभरी बातों में फंसाकर महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद व्हाट्सएप पर चेटिंग शुरू कर दी। इस दौरान युवक महिला से मिलने भिलाई भी आया और महिला से शारीरिक संबंध बनाकर बीएसपी कर्मी की पत्नी का धोखे से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

आरोपी MMS को वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय से महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। अब तक आरोपी पे टीएम , नगद व सोने के जेवरात समेत करीब 4.5 लाख रुपये महिला से ऐंठ चुका है। लगातार पैसों की मांग से तंग आकर पीड़ित महिला ने यह बात अपने पति को बताई जिसके बाद इस मामले की शिकायत भिलाई के भट्टी थाने में की गई है।पुलिस ने दैहिक शोषण व अवैध उगाही का मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच में जुट गयी है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी युवक मनीष उसरेटे को पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है।

Click & Read More Chhattisgarh News.