15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुख

Singer Pankaj Udhas passed away: निधन की खबर फैलते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस समेत देश के फिल्मी सितारे व राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निधन पर गहरा शोक जताया है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 26 Feb 2024, 5:39 PM IST

pankaj.jpg

singer Pankaj Udhas passed away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज निधन हो गया है। उनके अचानक दुनिया छोड़ जाने से करोड़ों फैंस को तगड़ा झटका लगा है। निधन की खबर फैलते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस समेत देश के फिल्मी सितारे व राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निधन पर गहरा शोक जताया है।

यह भी पढ़ें: CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में 49 अपर-डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, सामान्य प्रशासन ने जारी किया आदेश, देखें

singer Pankaj Udhas passed away: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, उन्होंने अपने सुमधुर आवाज से भारतीय संगीत को उच्चतम स्थान पर ले जाने का काम किया। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों व शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।

यह भी पढ़ें: मैनपाट महोत्सव में पहुंचे मंत्री अग्रवाल, खूबसूरती को संवारने दिए 2 करोड़ रूपए, बोले- मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड, देखें photos

बता दें कि लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर के निधन की खबर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।