हालांकि एक तबके में इसको लेकर अपनी तरह की चिंताएं हैं, लेकिन किसानों से पूछे तो वे खुश हैं। प्रगतिशील किसान संगठन के राजकुमार गुप्त ने कहा, सरकार खेती में मशीनों को बढ़ाना चाहती है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh news) में अधिकतर छोटी जोत के किसान हैं। मेड़बंदी की वजह से मशीनी खेती यहां संभव नहीं है। ऐसे में सरकार चाहती है कि किसान अपने खेतों को लीज पर दें, जहां कॉर्पोरेट कंपनियां खेती करें। राजकुमार गुप्त का कहना है, वे कॉर्पोरेट फार्मिंग के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बड़ी जोत बनाने के लिए किसानों की ही सहकारी समिति बने। खेत का मालिक किसान ही रहे तो उसका स्वागत है।