मनीष की मौत के बाद उसके खाते में जमा 1 करोड़ 21 लाख रुपए उसके परिवार के सदस्यों को मिलना था। पैसों के लेकर रश्मि और उसके ससुर के बीच में कहासुनी हुई, जिसके बाद कोर्ट में मामला चला गया। मामला कोर्ट में जाने के बाद ससुर ने समझौता किया और 50 लाख रुपए अपने पोते साक्ष्य कुमार भगत के नाम से बैंक में जमा करने की बात कही और खुद नॉमिनी बनने की इच्छा जाहिर की।