पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ थानाक्षेत्र के सिंगारपुर निवासी 40 वर्षीय नरेश चतुर्वेदी पिता शिवचरण अपने 12 साल के पुत्र आलोक चतुर्वेदी के साथ दुर्ग की ओर से राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। इस दौरान सोमनी के पास मिनी डोर क्रमांक सीजी 07 के चालक ने कट मार दिया। घबराए बाइक चालक नरेश चतुर्वेदी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 09 बीएफ 3247 से टकरा गए और पहिया के नीचे आने से पिता पुत्र को गंभीर चोटे आई और दोनो ने मौके पर दम तोड़ दिया।