25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शातिर महिला एजेंट ने की तीन लाख की धोखाधड़ी, झांसे का तरीका कर देगा आपको हैरान

एक साल बाद ग्रामीण पीड़ित पहुंचे शिकायत लेकर थाना, एसडीओपी ने कार्यवाही का दिया आश्वासन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 18 Nov 2019, 7:41 PM IST

शातिर महिला एजेंट ने की तीन लाख की धोखाधड़ी, झांसे का तरीका कर देगा आपको हैरान

शातिर महिला एजेंट ने की तीन लाख की धोखाधड़ी, झांसे का तरीका कर देगा आपको हैरान

रायपुर . छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। शहर से लेकर गांव तक के लोग अब अपराधों के चपेट में आ रहे है। राजधानी के लगे सिमगा से एक मामला सामने आया है दरअसल कबीर धर्म नगर दामाखेडा में एक महिला एजेंट ने ग्रामीणों से लगभग तीन लाख रुपयों की ठगी कर ली है। महिला ने सबके रुपयों को सहारा इंडिया के नाम पर जमा करवाया था।

दरसल एक साल में रुपए डबल का लालच देकर उनसे पैसे ऐंठ लिए। अब मैच्युरिटी के बाद रकम वापस नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने एजेंट की शिकायत थाने में की है। जिस पर एसडीओपी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नांदघाट निवासी एक महिला एजेंट ने एक साल पहले कबीर धर्म नगर दामाखेडा के प्रमोद साहू से 37 हजार, गजाधर मार्कंडेय से 80 हजार, दीपक साहू से 18 हजार, हेमबाई साहू से 18 हजार, बोधराम साहू से 90 हजार, लता बैरागी से 21 हजार, सविता दास मानिकपुरी से 14.600, और श्रुति मानिकपुरी से 26.749 रुपए सहारा इंडिया के नाम पर जमा करवाया था। ग्रामीणों ने बताया कि एजेंट ने एक साल में राशि डबल होने की बात कही थी, लेकिन एक साल बीतने व मैच्युरिटी के बाद एजेंट रकम वापस नहीं कर रहा व लोगों को घुमा रहा है।

उन्हें ठगे जाने का एहसास होने व अपनी जमा पूंजी लूट जाने की आशंका से वे सभी ग्रामीण स्थानीय नेता हेमंत साहू के साथ सिमगा थाना में सामूहिक रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। जहां एसडीओपी केबी द्विवेदी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि वे गरीब है छोटे मोटा व्यवसाय करते हैं। ठेले, खोमचे, के साथ मजदूरी का काम भी करते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी जमापूंजी को डबल करने के झांसे में आ गए। यह मामला केवल दामाखेडा का ही नहीं है। एजेंट आसपास के गांवों से भी लगभग दर्जनों लोगों से इसी तरह का उगाही कर चुका है जिसकी शिकायत थाना सिमगा में की गई है।

Click & Read More chhattisgarh news .