26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM की एरियर्स घोषणा के बाद वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, मिलेंगे इतने हजार तक दिवाली का तोहफा

राज्य शासन के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2016 से देते हुए एक जुलाई 2017 से भुगतान किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 11 Oct 2019, 6:01 PM IST

CM की एरियर्स घोषणा के बाद वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, मिलेंगे इतने हजार तक दिवाली का तोहफा

CM की एरियर्स घोषणा के बाद वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, मिलेंगे इतने हजार तक दिवाली का तोहफा

रायपुर . छत्तीसगढ़ सरकार दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश के 3 लाख 50 हजार शासकीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले सातवें वेतनमान के एरियर्स की दूसरी किस्त भुगतान का ऐलान किया था, वित्त विभाग ने तत्काल इस पर अमल करते हुए आज सभी विभागाध्यक्षों को इसके लिए आदेश जारी कर दिया।

पुलिस परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, भ्रष्टाचार के खिलाफ गवाही देना पड़ा महंगा

अब दिवाली के पहले राज्य के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को एरियर्स की दूसरी किश्त मिल जाएगी। इसके तहत छोटे कर्मचारियों को करीब 12 हजार और क्लास वन के अधिकारियों को करीब 50 हजार रुपए मिलेंगे। जिसका कल मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था।

वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2016 से देते हुए एक जुलाई 2017 से भुगतान किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा 7वें वेतनमान के तहत जनवरी 2016 से जून 2017 तक कुल 18 माह के एरियर्स की राशि का भुगतान 6 समान किश्तों में देने का निर्णय लिया गया है। प्रथम किश्त का भुगतान अगस्त 2018 में हो चुका है तथा वर्ष 2019 में देय एरियर्स राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा दीपावली के पूर्व करने की स्वीकृति दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर से होगी प्रदेश में भारी बारिश के साथ मानसून की वापसी

इससे राज्य सरकार पर 550 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। राज्य सरकार द्वारा सातवें वेतनमान के तहत जनवरी 2016 से जून 2017 तक कुल 18 महीने की एरियर्स की राशि का भुगतान 6 समान किस्तों में देने का निर्णय लिया गया है। प्रथम किस्त का भुगतान अगस्त 2018 में हो चुका है और 2019 में एरियर राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा दीपावली के पूर्व करने की स्वीकृति दी गई है।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हुआ थोक तबादला, 257 सब इंस्पेक्टर हुए इधर से उधर, यहां देखें लिस्ट

कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक सरकार बेसिक वेतनमान एरियर्स के तौर पर देगी। फैसले के मुताबिक कर्मचारियों को 3 महीने का बेसिक मिलेगा। इससे शासकीय कर्मचारियों को 8 हजार से लेकर 40 हजार तक का फायदा होगा।

काम की खबर: Online ठगी का ये नया ट्रेंड जानकर आप भी मोबाइल में क्लिक करने से पहले सोचेंगे हजार बार, रहें सतर्क

इतनी मिलेगी एरियर की राशि
चतुर्थ श्रेणी 8000-12000 रुपए
तृतीय श्रेणी 12000-18000 रुपए
द्वितीय श्रेणी 20000-30000 रुपए
प्रथम श्रेणी 20000-45000 रुपए

Click & Read More Chhattisgarh News.