छत्तीसगढ़ को भी सीएसआर के जरिए समर्थन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में सीएसआर के क्षेत्र में काफी काम देखने को मिलते हैं लेकिन छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार जैसे राज्यों को भी सीएसआर के जरिए समर्थन की जरूरत है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि संपत्ति सृजित करने वालों को केवल संपत्ति सृजित करने के लिए सम्मानित नहीं किया जा रहा बल्कि समाज को सीएसआर के नाम पर वापस दिए जाने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। सीएसआर के तहत लाभ का एक निश्चित हिस्सा समाज को देना है और इसको लेकर आकर्षण बढ़ रहा है।