जशपुर के पुलिस अधीक्षक एसएल बघेल के अनुसार “कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई जिसके बाद आईपीसी की धारा 504 आईपीसी (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 505 (2) (किसी भी वर्ग या समुदाय को उकसाने का इरादा) और 511 (आजीवन कारावास या अन्य कारावास की सजा के साथ दंडनीय अपराध करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।