8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल पुनीत के तीसरे फ्लोर में लगी आग, दमकल ने मौके पर बुझाई आग, वरना…

पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित होटल पुनीत के तीसरे फ्लोर में अचानक आग लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Dec 2017, 9:02 PM IST

CG news

रायपुर . पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित होटल पुनीत के तीसरे फ्लोर में अचानक आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। होटल को तत्काल खाली कराया गया। फायर बिग्रेड और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।

Read More News: प्यार में मां बनी रोड़ा, इकलौते बेटे ने गला दबाकर मारा फिर जला दी लाश

पुलिस के मुताबिक शाम को करीब 6.30 बजे होटल पुनीत से लगे डॉल्फिन चेंबर के लिफ्ट के एमसीबी में आग लग गई। आग लिफ्ट से होते हुए आसपास लगे कर्टन में फैल गई। आगजनी का धुआं पूरे होटल में भर गया। इससे अफरा तफरी मच गई। होटल में ठहरे लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया। इस बीच फायर बिग्रेड और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल आगजनी कैसे हुई? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में लिफ्ट की एमसीबी में आग लगना बताया जा रहा है।

देवेंद्र नगर थाना प्रभारी एसएन अख्तर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट होने से एमसीबी में आग लगना प्रतीत हो रहा है। विस्तृत जांच से असली कारण सामने आएगा। आगजनी में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ है।

मची अफरा-तफरी
पंडरी स्थित होटल पुनीत से निकलते धुएं को देखकर लोग हैरान रह गए। वहीं, होटल के अंदर भरे धुएं से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल था। दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि आग के भड़कने से पहले काबू कर लिया गया वरना बड़ा हादसा हो जाता। आपको बता दें पंडरी इलाका शहर का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट है। आग की लपटें फैल जाती तो यहां स्थित कई सारी दुकानें इसकी चपेट में आने की संभावना थी। हालांकि पुलिस के आग किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ है।