3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 महिलाएं दुकान में कर रही थी ये गंदा काम, CCTV में इनकी हरकत देख पुलिस की फटी रही गई आंखें

ऐसा ही एक मामला कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ से सामने आया है। इसमें 5 महिलाओं का गैंग कपड़ा दुकान में घुसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 12 Jun 2018, 2:04 PM IST

CG News

5 महिलाएं दुकान में कर रही थी ये गंदा काम, CCTV में इनकी हरकत देख पुलिस की फटी रही गई आंखें

मनेन्द्रगढ़. महिलाओं का गैंग इन दिनों दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। ये महिलाएं किसी भी दुकान में पहुंचती हैं और दुकानदार को उलझाकर सामान पार कर देती हैं। ऐसा ही एक मामला कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ से सामने आया है। इसमें 5 महिलाओं का गैंग कपड़ा दुकान में घुसा। यहां उन्होंने कई साडिय़ां देखीं।

2 साडिय़ां पसंद कर बात में ले जाने की बात कहकर चली गईं। जब दुकानदार ने साडिय़ों का मिलान किया तो पता चला कि 6 कीमती साडिय़ां गायब थीं। जब उसने सीसीटीवी चेक किया तो साडिय़ां चोरी करते महिलाओं की तस्वीर दिखाई दी। दुकानदार ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की खोजबीन में जुट गई है।

गौरतलब है की कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में हिमांशु पुरी की मन्नत कलेक्शन दुकान है। यहां से साडिय़ां सहित अन्य कपड़ों की बिक्री की जाती है। मंगलवार की शाम सात बजे दुकान में 5 अज्ञात महिलायें पहुंचीं। उन्होंने दुकान संचालक से साडिय़ां दिखाने की बात कही।

इसके बाद संचालक व कर्मचारी उन्हें साडिय़ां दिखाने लगे। इसी बीच कुछ महिलाओं ने संचालक व कर्मचारी को अपनी बातों में उलझाए रखा और कुछ महिलाओं ने इस दौरान महंगी साडिय़ां चोरी कर लीं। महिलाएं दुकान में करीब 45 मिनट तक रहीं। महिलाएं यह कहते हुए दुकान से निकल गईं कि उन्हें 2 साडिय़ां पसंद आई है।

वे उसे बाद में ले जाएंगीं। महिलाओं के दुकान से जाने के कुछ देर बाद संचालक द्वारा साडिय़ों का मिलान किया गया तो 6 महंगी साडिय़ां गायब थीं।

सीसीटीवी देखा तब पता चला चोरी का
संचालक ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। बारीकी से देखने पर पता चला कि महिलाओं के गैंग ने साडिय़ां काफी चतुराई से पार की हैं। साड़ी चोरी करते महिलाओं की तस्वीर भी दिखी। इसके बाद मन्नत कलेक्शन के संचालक ने इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज के साथ मनेन्द्रगढ़ थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।

उनका कहना है कि इन चोरी की गई 6 साडियों की कीमत लगभग 20 से 22 हजार रुपए हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा गुरुवार को साड़ी दुकान में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। पुलिस ने कैमरे में कैद महिलाओं के हुलिए के आधार पर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।