राज्यपाल हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूजन महाआरती कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। उत्कल महासभा के अध्यक्ष राधेश्याम विभार ने बताया कि हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। (raipur hindi news) रथयात्रा ओड़िशा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संगम का त्योहार है। प्रदेश में रहने वाले लाखों उत्कलवासियों ने भक्तिभाव और उल्लास से रथयात्रा में शामिल हुए और खुशहाली की कामना की। गायत्रीनगर महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सत्नीक कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर ऐजाज ढेबर, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, (cg hindi news) पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक बृजमोहन अग्रवाल सभापति प्रमोद दुबे, श्रीजगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा सहित अन्रू जनप्रतिनिधि शामिल थे।