
पान मसाला खाने वाले हो जाए सावधान ! ये सच्चाई जानकर हो जाएंगे आपके रोंगटे खड़े
रायपुर. वैसे तो सभी जानते हैं पान मसाला खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है फिर भी बाजार में धड़ल्ले से बीक रहे हैं। अगर आप भी पान मसाला खाते हैं तो अब सावधान हो जाइए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में विमल पान मसाला को खाने लायक नहीं पाया गया है। जांच में विमल पान मसाला मानक में खरा नहीं उतरा है। वह रद्दी मतलब खराब मिला है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 4 अक्टूबर को रायपुर के नहर रोड गोंडवारा के पटेल बेकरी एवं पान मसाला से केसर युक्त पान मसाला का सैंपल लिया गया।जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। प्रयोगशाला में जब जांच की तो सैंपल घटिया स्तर का पाया गया जो बिलकुल खाने योग्य नहीं है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा है कि यदि आप जांच प्रतिवेदन से संतुष्ट नही है तथा यदि नमूना के द्वितीय भाग को रेफरेल लैब से जांच कराना चाहते हैं, तो 30 दिन के भीतर डायरेक्टर सेंट्रल फूड लैबोरेटरी या डायरेक्टर फूड रिसर्च एंड स्टैंडर्ड लैबोरेटरी गाजियाबाद में करा सकते हैं।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
5 Nov 2019, 11:51 AM IST
Published on:
5 Nov 2019, 11:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.