Foreigner strawberries in chhattisgarh : नई राजधानी में अब विदेशी स्ट्रॉबेरी की मिठास, सुगंध फैलने लगी है। यहां उगाई जाने वाली स्ट्राॅबेरी की गुणवत्ता महाबलेश्वर में पैदा होने वाली स्ट्रॉबेरी से भी ज्यादा बेहतर बताई जा रही है। लोगों के ताने सुननेे के बाद भी एक युवा ने अपनी जिद से राजधानी के गर्म मौसम में पहाड़ों की ठंड में उगने वाले स्ट्राॅबेरी की खेती करके दिखा दिया है।
राजधानी में तीन किस्मों की स्ट्रॉबेरी की फसल ली जा रही है। महज 4 माह की मेहनत में रायपुर के युवा अच्छी कमाई कर रहे हैं। प्रभात त्रिपाठी, जो कि स्वयं एक कृषि सलाहकार हैं वे पहले कई कृषि उत्पादों से संबंधित मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर दे चुके हैं।