26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
कृषि सेस पर सियासत: पूर्व CM रमन सिंह का पलटवार, आय के स्रोत बढ़ाना राज्य की ज़िम्मेदारी
Play video

कृषि सेस पर सियासत: पूर्व CM रमन सिंह का पलटवार, आय के स्रोत बढ़ाना राज्य की ज़िम्मेदारी

- कृषि सेस पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत - पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पलटवार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 18 Feb 2021, 12:32 AM IST

रायपुर. केंद्र सरकार के कृषि सेस संबंधी फैसले पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) द्वारा मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Chhattisgarh Former CM Raman Singh) ने पलटवार करते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि अपने आय के स्रोत को इस प्रकार से तैयार कर कि आर्थिक दृष्टि से मजबूती रहे। राज्य जितना भी राजस्व जमा करके केंद्र को देता था, पहले उसका 32-34 प्रतिशत ही राज्य को वापस आता था। मगर अब मोदी सरकार 42 प्रतिशत हिस्सा दे रही है।

उन्होंने कहा कि राजस्व के कलेक्शन के आधार पर शेयर घटता-बढ़ता है। पिछले बार कोरोना के चलते जीएसटी के कलेक्शन में कमी आई थी। मगर, अब कलेक्शन बढ़ रहा है। दिसंबर के बाद स्थिति बेहतर हुई है। आने वाले दिनों में कलेक्शन बढ़ेगा तो राज्य की राशि भी बढ़ेगी। डॉ. रमन ने कहा कि केंद्र सरकार जो भी नीतियां बनाती है, वह पूरे देश के लिए होती हैं। कलेक्शन का हिस्सा सभी राज्यों के लिए होता है। वही पैसा राज्य को अन्य योजनाओं के तहत लौटकर आता है।