7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव के दौरान आखिरी बार छत्तीसगढ़ आई थी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

देश की पूर्व विदेश मंत्री (Former foreign minister) और भाजपा की लोकप्रिय नेता सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। सुषमा स्वराज का छत्तीसगढ़ से रहा है गहरा नाता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Akanksha Agrawal

•

Updated: 7 Aug 2019, 8:52 AM IST

sushma swaraj

विधानसभा चुनाव के दौरान आखिरी बार छत्तीसगढ़ आईं थी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

रायपुर. केंद्रीय मंत्री होने के नाते सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) कई दफा छत्तीसगढ़ आईं। विधानसभा चुनाव 2018 में वे छत्तीसगढ़ में लगातार सक्रिय रहीं। छत्तीसगढ़ में वे मुखर वक्ता और सबका ख्याल रखने वाली के रूप में जानी जाती थी। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे जहां गईं, वहां के जनमानस में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। उनको सुनने लोग अपने आप पहुंच जाते थे। 2009 में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी saroj pandey पांडे के पक्ष में एक सभा लेकर ही सुषमा जी ने माहौल बना दिया था। उनकी सभा का ही असर था कि सबसे अधिक करीब 25 हजार वोटों की लीड वैशाली नगर विधानसभा से मिली थी और वे चुनाव में 16 हजार वोटों से जीती थी।

सुषमा स्वराज अहिवारा दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी सांवलाराम डाहरे के लिए चुनाव प्रचार में 10 नवंबर 2018 को अहिवारा पहुंची थी। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण सुषमा ने कुर्सी पर बैठकर ही भाषण दिया था। sushma swaraj ने रमन सिंह (Raman Singh) के कार्यकाल में हुए कामों की तारीफ की थी उनके पीडीएस सिस्टम की चर्चा संयुक्त राष्ट्र संघ तक पहुंच चुकी है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भी इस सिस्टम की तारीफ कर चुका है।

छत्तीसगढ़ के फेसबुक वाल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि आज का दिन जाते-जाते राजनीति को एक ऐसी शुन्यता दे गया, जो कभी न भरी जा सकेगी। शानदार वक्ता, दल से ऊपर उठकर रिश्तों को सहेजने वाली नेता सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन की सूचना बहुत दुखद है। वो जब भी विश्वपटल पर बोलीं, एक मुखर भारत आंखों के सामने प्रतीत हुआ। ओम शांति...

Sushma Swaraj की खबर यहां बस एक क्लिक में

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें