2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागेश्वर बाबा के कथा में फर्जी प्रशिक्षु आईएएस बनकर पहुंचा युवक, सेवादार बनकर की सेवा, जब खुलासा हुआ तो…

Bageshwar Baba Katha in Raipur : गुढिय़ारी में चले रहे बागेश्वरधाम धीरेंद्र शास्त्री महाराज के कार्यक्रम में एक युवक फर्जी प्रशिक्षु आईएएस बनकर पहुंच गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 28 Jan 2024, 1:41 PM IST

fraud_ias.jpg

Bageshwar Baba Katha in Raipur : गुढिय़ारी में चले रहे बागेश्वरधाम धीरेंद्र शास्त्री महाराज के कार्यक्रम में एक युवक फर्जी प्रशिक्षु आईएएस बनकर पहुंच गया। इसके बाद सेवादार बनकर मंच में जाने लगा। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसके फर्जी आईएएस होने का खुलासा हुआ। आयोजकों की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कोटा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है।

यह भी पढ़ें : टीवी एक्ट्रेस से 5 लाख की ठगी, प्रोड्यूसर बताकर बॉलीवुड हिरोइन बनाने का दिखाया झूठा सपना... पैसे लेकर पार

इस बीच 23 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे मंजूनाथ आर नाम का एक युवक पहुंचा। उसने आयोजनकर्ताओं को खुद को ट्रेनी आईएएस बताया। साथ ही कार्यक्रम में वॉलेंटियर बनकर सेवा करने की इच्छा जताई। आयोजक बसंत अग्रवाल ने ट्रेनी आईएएस समझकर उसे सेवादार का परिचय पत्र बनाकर दिया। होटल में ठहरने का इंतजाम भी किया। इसके अगले दिन मंजूनाथ कथा में बागेश्वरधाम धीरेंद्र शास्त्री के मंच में जाने लगा।