इसके बाद उसने रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग कराने के नाम पर युवती से दो बार में कुल 9 हजार 450 रुपए जमा करवाए। इसके बाद आरोपी ने हर्षिता को एयरपोर्ट का ज्वाइनिंग लेटर भी भेज दिया। पीडि़ता ज्वाइनिंग करने एयरपोर्ट पहुंची, तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।