10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार बांटेगी मुफ्त का मोबाइल, इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

संचार क्रांति योजना के तहत सरकार CM रमन सिंह ने निर्वाचन जिले से ज्यादा मोबाइल नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के निर्वाचन क्षेत्र में बांटेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 19 Feb 2018, 5:29 PM IST

sanchar kranti yojana

राहुल जैन/रायपुर. संचार क्रांति योजना के तहत सरकार मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने निर्वाचन जिले से ज्यादा मोबाइल नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के निर्वाचन क्षेत्र में बांटेगी। योजना के तहत बिलासपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 3 लाख 16 हजार 82 स्मार्ट फोन वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जबकि राजनांदगांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लाख 35 हजार 410 स्मार्ट फोन दिया जाएगा। खास बात यह है कि माओवाद प्रभावित नारायणपुर जिले और स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप में निर्वाचन जिले में सबसे कम 12 हजार 639 हितग्राहियों को ही मोबाइल का वितरण होगा।

राज्य सरकार ने संचार क्रांति योजना के तहत दो साल में करीब 55 लाख हितग्राहियों को फ्री स्मार्ट फोन बांटने का फैसला लिया है। फिलहाल टेण्डर और अन्य प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि एेन विधानसभा चुनाव से पहले सरकार स्मार्ट फोन का वितरण करेगी। वितरण के लिए जिलवार हितग्राहियों का लक्ष्य भी तय कर लिया गया।

शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा मोबाइल राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय व महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू के निर्वाचन जिला दुर्ग में होगा। यहां शहरी क्षेत्र में 1 लाख 28 हजार 677 स्मार्ट फोन बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत के निर्वाचन जिला रायपुर में 95 हजार 765 स्मार्ट फोन शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों का बांटे जाएंगे।

विद्यार्थियों को ज्यादा हाईटेक मोबाइल
सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों की तुलना में कॉलेज के विद्यार्थियों को ज्यादा हाईटेक वाला स्मार्ट फोन का वितरण करेगी। कॉलेज के विद्यार्थियों को 5 इंच का डिस्प्ले साइज होगा, जबकि शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 4 इंच की डिस्प्ले साइज का मोबाइल दिया जाएगा। फ्रंट कैमरा, मैमोरी, प्रोसेसर, नेटवर्क व डिस्प्ले रिसॉल्यूशन में भी काफी अंतर रहेगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों की बैटरी भी कम रहेगी। इनकी बैटरी 700 मेगाहर्ट्ज और कॉलेज के विद्यार्थियों की बैटरी 3000 मेगाहर्ट्ज रहेगी। हालांकि सभी हितग्राहियों के मोबाइल में जीपीएस व एफएम रेडियो रहेगा और एक साल की वारंटी रहेगी।

इनकों मिलेगा फ्री मोबाइल
- सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर चिह्नित ग्रामीण परिवार की महिला प्रमुख या अन्य महिला।
- नगरीय विकास विभाग की परिभाषा अनुसार चिह्नित शहरी गरीब परिवार की महिला प्रमुख य अन्य महिला।
- तकनीकी और गैर तकनीकी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी
- जिन परिवारों में महिला सदस्य नहीं है, वहां पुरुषों को मोबाइल दिया जाएगा।

सीएम व मंत्रियों का निर्वाचन जिला ग्रामीण हितग्राही शहरी हितग्राही
अमर अग्रवाल (बिलासपुर ३,१६,०८२ १७,००७
डॉ. रमन सिंह (राजनांदगांव) २,३५,४१० ३६,५८२
राजेश मूणत व बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर) १,८७,४४७ ९५,७६५
प्रेमप्रकाश पाण्डेय व रमशीला साहू (दुर्ग) १,३०,५५३ १,२८६७७
रामसेवक पैकरा (सूरजपुर) १,५४,३४५ १४३२
दयालदास बघेल (बेमेतरा) १,३९,७२१ ८,०७३
पुन्नूलाल मोहले (मुंगेली) १,३६,२०५ ४,८९१
अजय चंद्राकर (धमतरी) १,३१,२१२ १८,८००
भैयालाल राजवाड़े (कोरिया) ८५,६९८ १९,७३९
महेश गागड़ा (बीजापुर) १७,९७५ १,८६०
केदार कश्यप (नारायणपुर) १०,१०२ २,५३७