
इस डे के लिए यंगस्टर्स के बीच अभी से तैयारियां भी हो रही हैं। दोस्ती के इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए छोटे बच्चों से लेकर बड़ों में भी उत्साह है, क्योंकि दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिसे हम खुद चुनते हैं। इसलिए यह रिश्ता दिल के बहुत करीब होता है और इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए यंगस्टर्स और बच्चे फ्रेंडशिप बैंड का भी सहारा लेते हैं। फ्रेंडशिप बैंड बांध कर वे अपनी दोस्ती को और भी गहरा करते हैं।