25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंग रेप पीड़िता को न्याय की गुहार लगानी पड़ी महंगी, गांव वालों ने आरोपियों को बचाने बनाया ये प्लान

गांव में दुष्कर्म के मामले का किया गया निपटारा, पीड़िता और आरोपियों पर लगा दिया 5-5 हजार का जुर्माना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 17 Nov 2019, 6:45 PM IST

गैंग रेप पीड़िता को न्याय की गुहार लगानी पड़ी महंगी, गांव वालों ने आरोपियों को बचाने बनाया ये प्लान

गैंग रेप पीड़िता को न्याय की गुहार लगानी पड़ी महंगी, गांव वालों ने आरोपियों को बचाने बनाया ये प्लान

रायपुर . सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को मामले में पुलिस का सहारा लेना महंगा पड़ गया। गांव में खाप पंचायत की तर्ज पर सभा का आयोजन कर दबंगों ने मामले में आरोपी बताए जा रहे दो युवक और पीड़िता पर 5 - 5 हजार रूपए का अर्थ दंड लगा दिया। पीड़िता द्वारा अर्थदंड अदा ना किए जाने पर गांव की बदनामी की दुहाई देते हुए पुलिस में शिकायत ना करने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं गांव में खुले घूम रहे आरोपियों से भी पीड़िता और उसका परिवार बुरी तरह से सहमा हुआ है। मामला जशपुरनगर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

इस पूरी घटनाक्रम में प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस गांव की निवासी 23 वर्षीय पीड़िता का घटना दिनांक 2 नवम्बर को घर में उसके भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पीड़िता अपने घर से निकल कर बगल के एक बस्ती में चली गई थी। पीड़िता के मुताबिक इसी बस्ती में रहने वाले दो आरोपी संदीप और किशोर ने सीमेंट ढोने के बहाने, उसके रिश्तेदार के घर से बुला कर ले गए और उसके साथ जबरन अनाचार किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने मामले की जानकारी किसी को ना देने की धमकी देते हुए पीड़िता को छोड़ दिया।

गांव की बैठक में चुप बैठने का दबाव
इस बीच गांव में पीड़िता को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से रोकने के लिए आरोपियों ने तमाम हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने मीडिया को दिए गए अपने बयान में बताया है कि 14 नवम्बर के दोपहर को उसके गांव में इस मामले को लेकर एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उसे आरोपियों के साथ गांव वाले के सामने खड़ा करके मामले की जानकारी ली गई।

इस बैठक में पीड़िता ने दोनों आरोपियों की करतूत बताते हुए इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। लेकिन तमाम मर्यादा और मानवता को ताक में रखते हुए बैठक में शामिल कुछ विशेष लोगों ने पूरे मामले में गांव की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए आरोपित दोनों युवक के साथ पीड़िता पर 5-5 हजार रूपए का अर्थदंड आरोपित कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि दोनों आरोपियों ने सामाजिक बैठक के बाद ही अर्थदंड का भुगतान कर दिया था लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वह इस रकम को नहीं भर पाई। इसलिए अब उस पर इस मामले को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज ना कराने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं दुष्कर्म करने के बाद बेखौफ हो कर गांव में घूम रहे दोनों आरोपी भी परोक्ष रूप से उसे व उसके परिजनों को धमकाने की कोशिश में हैं।

Click & Read More Chhattisgarh News.