31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांजे का हवन : आईजी ने भट्ठी में 23 हजार किलो से अ​धिक गांजा जलवाया

आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में इंड​स्टि्रयल इलाके के एक पॉवर प्लांट में 22 हजार किलो से अ​धिक गांजा को जलाया गया। रायपुर रेंज अंतर्गत के जिलों महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद एवं धमतरी के एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थो का विधिसम्मत नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।

2 min read
Google source verification

रायपुर रेंज के अलग-अलग जिलों में तस्करों से जब्त गांजा भारी मात्रा में थानों में इकट्ठा हो गया था। इसे नियमानुसार नष्ट किया गया। आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में इंड​स्टि्रयल इलाके के एक पॉवर प्लांट में 22 हजार किलो से अ​धिक गांजा को जलाया गया। रायपुर रेंज अंतर्गत के जिलों महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद एवं धमतरी के एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थो का विधिसम्मत नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। उपरोक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में केन्द्र सरकार, गृह मंत्रालय, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों का आदेश के परिपालन में पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित उच्चस्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी बनाई गई थी। इसमें रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा(अध्यक्ष), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वैष्णव सदस्यों की उपस्थिति में संपादित की गयी। उल्लेखनीय है कि पुलिस मादक पदार्थों के कारोबार करने वालों के ​खिलाफ ऑपरेशन निजात चला रही है। इसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इन जिलों का है जब्त गांजा

आज की गयी नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला महासमुंद के 443 एनडीपीएस के प्रकरणों में कुल 22631.269 किलोग्राम, गांजा, जिला बलौदा बाजार के 05 प्रकरणों में कुल 224. 650 किलोग्राम गांजा, जिला धमतरी के 08 प्रकरणों में कुल 328.768 किलोग्राम गांजा एवं जिला गरियाबंद के 16 प्रकरणों में कुल 309.226 किलोग्राम गांजा को विधिवत् जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पर्यावरण विभाग के अनुमति उपरांत रायपुर के सिलतरा स्थित पावर प्लांट के भट्ठी/फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया।

ऑपरेशन निजात : कार्रवाई और जागरूकता भी

ऑपरेशन निजात के तहत पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार करने वालों के ​खिलाफ कार्रवाई कर रही है, तो दूसरी ओर नशे के आदी हो चुके युवाओं की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि वे नशा करना छोड़ सके। निजात अ​भियान के तहत कई सामाजिक संगठन और स्कूलों को भी जोड़ा गया है। इनके माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है।