19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कचरा निष्पादन प्लांट को पर्यावरण संरक्षण मंडल से हरी झंडी जल्द

प्रतिदिन निकलने वाले करीब 600 टन कचरे के निष्पादन के लिए संकरी में प्लांट के लिए बनाई गई है

less than 1 minute read
Google source verification
nagar nigam

कचरा निष्पादन प्लांट को पर्यावरण संरक्षण मंडल से हरी झंडी जल्द

रायपुर . शहर से प्रतिदिन निकलने वाले करीब 600 टन कचरे के निष्पादन के लिए संकरी में प्लांट के लिए बनाई गई ड्राइंग को पर्यावरण संरक्षण मंडल से दो-तीन दिन में मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद रामकी द्वारा प्लांट का काम शुरू किया जाएगा।

निगम प्रशासन ने सकरी में 26 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की है। जहां पर टे्रचिंग ग्राउंड, कचरा रिसाइकिल प्लांट, गार्डन, प्रशासकीय भवन रामकी को ही तैयार करना है। निगम प्रशासन ने हरियाली के लिए एक साल पहले यहां बड़ी संख्या में बौधे रोप थे। इससे वहां हरियाली भी दिखने लगी है।

स्वच्छता सर्वेक्षण का समय आया तो दिखाई फुर्ती
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के नजदीक आते ही निगम प्रशास ने प्लांट दिखाने में फुर्ती दिखाई है। पिछले साल भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत प्लांट नहीं लगने से इसी में सबसे अधिक नंबर कटे थे। इसलिए इस साल इसके नंबर अधिक से अधिक प्राप्त करने के लिए निगम अधिकारियों ने प्लांट को लेकर तेजी दिखाना शुरू कर दिया है।

नगर निगम के कार्यपालन अभियंता एके माल्वे ने बताया कि ड्राइंग पर्यावरण मंडल को भेजी गई है। दो-तीन दिन में इसकी मंजूरी मिल जाएगी। तीन पहले ही पर्यावरण मंडल के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा हुई है। ड्राइंग की मंजूरी मिलते ही रामकी को प्लांट लगाने का काम शुरू करने को कहा जाएगा।