30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Passport Fee Hike: छत्तीसगढ़ में नया पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, 1 जुलाई से लागू होंगी नई शुल्क दरें

Passport Price HIke: छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से नया पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणियों के पासपोर्ट की शुल्क दरों में बढ़ोतरी की गई है।
2 min read
Google source verification
Passport Fee Hike

नया पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा (Photo Patrika)

New Passport Charges: नया पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 100 से 2000 अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने द्वारा पासपोर्ट (संशोधन) नियम 2026 के तहत एक नया सर्कुलर जारी कर 14 साल के बाद पासपोर्ट के शुल्क में इजाफा किया गया है। इसकी मुख्य वजह इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप बताई जा रही है। नया शुल्क 1 जुलाई से लागू किया गया है। 30 जून की रात 12 बजे तक किए गए आवेदनों पर पुरानी दर ही लागू रहेगी। हालांकि 2024 से ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे है। जिसकी निर्माण लागत पुराने पारंपरिक पासपोर्ट के मुकाबले काफी अधिक है।

नए पासपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप

नए पासपोर्ट में एक इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप लगी रहती है। जिसमें पासपोर्ट धारक बायोमीट्रिक डाटा, डिजिटल हस्ताक्षर और व्यक्तिगत ब्यौरा रहता है। इसमें हाईटेक तकनीक के कारण पासपोर्ट की नकल और किसी भी तरह की छेड़छाड़ के साथ ही फर्जीवाड़ा की संभावना नहीं रहती है। विदेश यात्रा पर जाने के दौरान अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में इमिग्रेशन की प्रक्रिया भी आसानी के साथ बेहद तेज और सुगम हो जाती है। उक्त सभी कारणों को देखते हुए अतिरिक्त लागत को संतुलित करने के लिए शुल्क में इजाफा किया गया है।

इतना शुल्क देना पड़ेगा

नया सामान्य पासपोर्ट बनवाने पर अब (1जुलाई) से 2500 रुपए और तत्काल के लिए 5000 रुपए देना पड़ेगा। नई दरें आगामी 1 जुलाई के बाद किए जाने वाले सभी आवेदनों पर लागू होंगी। रायपुर के क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार 2012 में पासपोर्ट का शुल्क बढ़ाया गया था। 14 साल पहले 1000 से 15000 रुपए ( सामान्य 36 पेज) का किया गया था। बता दें कि पासपोर्ट के अलावा विभाग से जारी किए जाने वाले अन्य सभी तरह के पूरक दस्तावेजों और पूरक दस्तावेजों और सेवाओं के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है।


पासपोर्ट दफ्तर 2007 में खुला

प्रदेश में 15 दिसंबर 2007 को क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर की शुरूआत रायपुर में हुई। राज्य निर्माण के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इसे शिफ्ट किया गया था। साथ ही वहां जमा हुए 373 आवेदनों का स्थानांतरण रायपुर किया गया। जहां इसकी जांच करने के बाद पासपोर्ट बनाने के बाद संबंधित आवेदनकर्ताओं को भेजे गए।

1 जुलाई से पासपोर्ट शुल्क में बदलाव

पासपोर्ट श्रेणीवर्तमान शुल्क (₹)नया शुल्क (₹)इजाफा (₹)
सामान्य (36 पेज)1,5002,5001,000
तत्काल (36 पेज)3,5005,0001,500
सामान्य (60 पेज)2,0003,5001,500
तत्काल (60 पेज)4,0006,0002,000