पीड़ित आरोपी गिरोह के सदस्यों की डिमांड पूरी नहीं करता, तो उसकी अश्लील फोटो वीडियो और चैटिंग की चर्चा सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों और करीबियों तक गिरोह के सदस्य पहुंचाकर उसे बदनाम कर देते है। सोशल मीडिया में सक्रिय इस गिरोह ने राजधानी के एक युवक को अपने जाल में लिया है। गिरोह के लोग अन्य पीड़ितों को शिकार ना बना पाए, इसलिए युवक पुलिस में आरोपियों की शिकायत करने की तैयारी कर रहा है।