
रायपुर . छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 9 अप्रैल को दुष्कर्म पीडि़ता युवती का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस से शिकायत के बाद अब इस केस में नया मोड़ आ गया है। घर की तलाशी के दौरान युवती का मां के नाम एक खत मिला है। जिसमें उसने अपने प्यार के बारे में जिक्र करते हुए उसके बिना पल-पल मरने और घर छोड़कर जाना बताया है। खत में अपने परिजनों को नसीहत देते हुए लिखी है कि अगर मेरे मोबाइल नंबर पर कॉल नहीं लग पाए या फिर मैं कॉल नहीं कर पाऊ तो समझ लेना कि मैं इस दुनिया से चली गई हूं...। युवती के इस हस्ताक्षर वाले खत को पडऩे के बाद माता-पिता के पैरो तले जमीन ही खिसक गई। युवती का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।
युवती ने लिखा- आप लोग थाना मत जाना
आप लोग थाने मत जाना, वहां पैसें लेकर पीडि़त की रिपोर्ट को नहीं लिखा जाता है। आप लोग का सीधे एसपी के पास जाना...। यह बोल एक दुष्कर्म पीडि़ता के हैं। जो 7 अप्रैल को तमनार स्थित घर से निकली है, पर 9 अप्रैल की दोपहर से उसका मोबाइल लगातार बंद है। इस बीच परेशान परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली के बाद रायगढ़ एसपी दीपक झा से भी की। अभी युवती की खोज चल ही रही थी कि उसके तमनार स्थित घर अंदर रखे टीवी के पास एक पत्र मिला है।
कपड़ा व्यवसायी शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
युवती के हस्ताक्षर वाले खत में उसने, रायगढ़ के कपड़ा व्यवसायी से अपने प्रेम संबंध व शादी के नाम पर तीन साल तक शारीरिक शोषण करना बताया है। खास बात तो यह है कि युवती ने अपने पत्र में कोतवाली पुलिस के कामों पर भी सवाल उठाया है। करीब दो माह पहले युवती ने शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया।
यही वजह है कि युवती, इस मामले में परिजनों को थाना की बजाए एसपी के पास जाना ठीक होगा' जैसी बातों को लिखकर परिवार को नसीहत दी है। युवती ने इस पत्र में यह भी लिखा है कि अगर मेरे मोबाइल पर कॉल नहीं लगे या फिर मैं कॉल नहीं कर पाऊं तो समझना कि मैं इस दुनिया से चली गई हूं...।
युवती जिंदा है या भी नहीं कुछ पता नहीं..
लापता युवती के कमरे से मां के नाम खत पढऩे से परिजनों का कलेजा फट गया है। परिजनों की मानें तो उनकी बेटी जिंदा भी है या नहीं। अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। युवती का मोबाइल बंद आ रहा है। पत्र में फोन नहीं लगने पर युवती द्वारा मरने का उल्लेख करना, परिजनों को किसी अनहोनी का संकेत दे रहा है। हलांकि पीडि़त परिजनों की उम्मीद पुलिस के आला अधिकारी के इस बात पर टिकी है। जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया था।
Published on:
13 Apr 2018 04:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
