27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉयफ्रेंड बोला- चलो भाग चलते हैं तो लड़की बोली बेस्ट फ्रेंड के बिना नहीं फिर जो हुआ….

लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई तो अपने साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड को भी ले गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 29 Sep 2018, 2:33 PM IST

crime news

बॉयफ्रेंड बोला- चलो भाग चलते हैं तो लड़की बोली बेस्ट फ्रेंड के बिना नहीं फिर जो हुआ....

रायपुर. आपने गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के भाग कर शादी करने के किस्से तो बहुत सुने होंगे लेकिन छत्तीसगढ़ में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। एक प्रेमी जोड़ा भागकर शादी करना चाहता था। जब लड़की अपने प्रेमी के साथ भागी तो अपने साथ बेस्ट फ्रेंड को भी साथ ले गई।

यह मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का है। कोसीर थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस दौरान वह अपने साथ पड़ोस की एक 12 साल बच्ची को भी ले गई, जोकि उसकी सहेली थी। इस मामले में किशोरी व बच्ची दोनों के परिजनों ने थाने में शिकायत की थी। जहां पुलिस ने दोनों लड़कियों व आरोपी प्रेमी को ओडिशा से बरामद कर लिया है। वहीं दोनों लड़कियों को उसके परिजनों के सुपुर्द करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जल्द ही रिमांड में भेजने की बात कही जा रही है।

घटना कोसीर थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोसीर क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी करीब 10 महीना पूर्व ओडिशा मजदूरी का काम करने गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात धनोरा थाना सरसींवा जिला बलौदाबाजार निवासी धनेश्वर निराला 23 वर्ष से हुई। जो वहीं मजदूरी का काम करने गया था। करीब तीन माह पूर्व वे काम करके अपने-अपने घर लौट गई थी।

इस बीच किशोरी और धनेश्वर का फोन पर बातचीत शुरू हो गयी। देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया। तभी दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का विचार बनाया। इसी कड़ी में 19 सितंबर कोसीर क्षेत्र से एक किशोरी व एक 12 वर्षीय बच्ची जोकि पड़ोसी थे एक साथ गायब हो गए। ऐसे में दोनों के परिजनों ने घटना की शिकायत थाने में की। जहां पुलिस ने धारा 363 , 366 के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की विवेचना कर रही थी।

इस संबंध में कोसीर थाना प्रभारी केएस बल ने बताया कि 27 सितंबर को किशोरी ने एक अंजान नंबर से फोन कर अपनी मां को बताया कि वह एक युवक के साथ घर से भागी है, जिससे वह प्यार करती है। वहीं उसके साथ मोहल्ले की 12 वर्षीय बच्ची भी आ गई है, जोकि किशोरी को अपने साथ लेने की जिद कर रही थी। इसके बाद उसने फोन काट दिया। पुलिस ने जब उक्त नंबर को ट्रेस किया तो पता चला कि वह ओडिशा के संबलपुर रेंगाली का है।

फिर पुलिस की टीम ओडिशा पहुंची और तीनों को वहां से पकड़ा। पुलिस ने बताया कि घर से भागने के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ अनाचार भी किया है। ऐसे में उसके खिलाफ धारा 363, 366 के अलावा 376 व 4 -6 पॉस्को एक्ट के तहत भी अपराध दर्ज कर लिया गया है। वहीं दोनों लड़कियों को उसके परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी को रिमांड में भेजने की तैयारी चल रही है।