दरअसल हुआ यूँ की छात्रा के पिता का मोबाइल खराब हो गया तो वह अपनी बेटी का मोबाइल उपयोग करने लगे। लड़की के दोनों दोस्त रोज की तरह छात्रा को फोन करते तो पिता के फोन उठाने पर काट देते थे। बार बार ऐसा होने पर जब एक दिन पिता ने उनका नाम पूछा तो दोनों ने कहा कि "तेरी बेटी का यार बोल रहे हैं" फिर अश्लील गालियां भी दी। गुस्साए पिता ने थाने में शिकायत कर दी और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।