14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने लिखा PM मोदी को दर्द भरा खत, कहा-बेटियां बचेंगी.. तभी तो पढ़ेंगी न प्रधानमंत्रीजी!

बेटियों को बचाने और पढ़ाने की बात तो हर रोज की जाती है, लेकिन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 18 Jul 2018, 11:11 AM IST

letter to pm

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने लिखा PM मोदी को दर्द भरा खत, कहा-बेटियां बचेंगी.. तभी तो पढ़ेंगी न प्रधानमंत्रीजी!

मेतरा की मीनाक्षी, दुर्ग जिले के ग्राम नारधा की भाव्या और महासमुंद की श्रुति ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है कि बेटियों को बचाने और पढ़ाने की बात तो हर रोज की जाती है, लेकिन कोई भी यह देखने की जहमत नहीं उठाता कि बेटियां किन मुसीबतों का सामना करते हुए जी रही हैं।

बेमेतरा के केतिया वार्ड की रहने वाली मीनाक्षी के पिता मिट्टी के बर्तन, दीए और गुल्लक बनाते हैं। परिवार में माता-पिता के साथ पांच भाई-बहन, दादा और मूक-बधिर बुआ है। गरीबी ने जकड़ रखा है। बेमेतरा के प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई, तो मीनाक्षी के पिता का घर भी तोड़ दिया। उन्हें कई दिनों तक बेघर रहना पड़ा।

हमारी मदद कीजिए...नहीं तो गरीबी हमें मार डालेगी।

महासमुंद के वार्ड नंबर 13 में रामेश्वरी दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली श्रुति 14 साल की है।उसके पिता विनोद गुप्ता लगभग 35 साल से रेलवे स्टेशन में चाय-बिस्कुट बेच रहे हैं। श्रुति ने प्रधानमंत्री को लिखा है- मेरे पिता शुगर और हार्ट के मरीज होते हुए भी भाई, बहन, दादी सहित छह लोगों का पेट पाल रहे हैं। इस बीच रेलवे प्रशासन ने स्टेशन में चाय बेचने का ठेका किसी अमीर को दे दिया है।

अब हमसे कहा जा रहा है कि स्टेशन में चाय बेचना छोड़ दो। रोजगार छिन जाने के भय से पिता के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं। वे लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। मेरे पिता हम सबको कर्ज लेकर पढ़ा रहे थे... अब हम आगे कैसे पढ़ पाएंगे। प्रधानमंत्रीजी... अगर आपको लगता है कि बेटियों को पढऩा-लिखना चाहिए, तो हमें बेरोजगार होने से बचा लीजिए।

दुर्ग जिले के धमधा तहसील के ग्राम नारधा की भाव्या किसान शैलेंद्र चौबे की बेटी है। कक्षा आठवीं की छात्रा भाव्या ने प्रधानमंत्री से अहिवारा के विधायक सांवलाराम डाहरे की निष्क्रियता की शिकायत की है। भाव्या ने लिखा है- मैं अपने ग्राम नारधा से 18 किलोमीटर दूर कुम्हारी स्थित विश्व वेदांता स्कूल में पढऩे आती हूं, लेकिन बरसात के दिनों में मेरी पढ़ाई बंद हो जाती है, क्योंकि सड़क मिट्टी की है और वहां तक बस नहीं आ पाती है।

मेरे पिता ने कई बार स्थानीय विधायक से सड़क को लेकर निवेदन किया, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। बरसात में बस की आवाजाही बंद हो जाने की वजह से मेरी ही नहीं, आसपास के गांव के कई लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई बंद हो जाती है। प्रधानमंत्रीजी... सड़क बनवा दीजिए... मैं तो दुआ दूंगी ही, गांव की और लड़कियां भी आपको दुआएं देंगी।