25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिगड़ैल नेहा व सिम्मी आधी रात को पहुंची पेट्रोल पंप, मचाया उत्पात, मारा चाकू

पेट्रोल पंप मैनेजर को अस्पताल में कराया गया भर्ती सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा पुलिस ने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 9 Jul 2021, 2:25 AM IST

बिगड़ैल नेहा व सिम्मी आधी रात को पहुंची पेट्रोल पंप, मचाया उत्पात, मारा चाकू

बिगड़ैल नेहा व सिम्मी आधी रात को पहुंची पेट्रोल पंप, मचाया उत्पात, मारा चाकू

रायपुर.कोरोना वायरस काल में छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में कुछ बिगड़ैल युवतियों ने जय जवान पेट्रोल पंप में आधी रात को जमकर उत्पात मचाया।

टोक्यो ओलंपिक : भारतीय खिलाड़ियों को चीयरअप करने बनाए गए सेल्फी जोन
पुलिस के मुताबिक बुधवार को रात करीब 12.45 बजे जय जवान पेट्रोल पंप के मैनेजर सचिन शर्मा अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दो युवतियां नेहा और सिम्मी काले रंग की दोपहिया में पहुंची और सचिन से पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगी। इसी दौरान उनके साथी अमर बाघ और जुगल तांडी भी पहुंचे और सचिन से 300 रुपए की मांग करने लगे। सचिन ने रुपए देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर दोनों युवकों ने चाकू निकाला और सचिन पर हमला कर दिया। इसके बाद युवक-युवतियां भाग गए।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]एडीजी जीपी सिंह की डायरी में दबंग आईपीएस और रसूखदारों के नाम
घायल सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। वहां युवक-युवतियों का हुलिया और वाहन के नंबर मिले। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस युवतियों के घर पहुंची। दोनों अपने घर में नहीं मिली। पुलिस को बैजनाथपारा के एक होटल में उनके होने का पता चला। पुलिस गुरुवार की सुबह होटल पहुंची और दोनों युवतियों और युवकों को पकड़कर थाने लाई।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ ने मांगी 1 करोड़ कोविड वैक्सीन, मोदी सरकार देगी 24 लाख डोज