
रायपुर . राजधानी में सड़क किनारे चल रहे 70 होटल, ढाबा, मैरिज पैलेस, गार्डन और रेस्टोरेंट को ग्राम एवं नगर निवेश विभाग ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। सभी को एक हफ्ते के भीतर फर्मों से संबंधित दस्तावेज दिखाना होगा। ग्राम एवं नगर निवेश विभाग के मुताबिक सड़क किनारे चल रहे होटल, ढाबा, मैरिज पैलेस में से ज्यादातर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए संचालित किए जा रहे हैं । कई होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट के अनुमति पर भी शक है । वहीं कई ने अवैध रूप से कब्जा करते हुए सड़क तक कारोबार फैला लिया है।
इन संस्थानों में ना तो फायर फाइटिंग सिस्टम है और ना ही सुरक्षा के जरूरी उपाय। शाम ढलते ही सड़क किनारे तक कुर्सी-टेबल सजाना भी नियमों के खिलाफ है।
ग्राम एवं नगर निवेश विभाग ने यह नोटिस उस घटना के बाद जारी किया है, जिसमें राजधानी में टी-20 क्रिकेट टीम बजाज बुल्स के मालिक शंकर बजाज की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। 29 मार्च की रात शंकर व उनके साथी खिलाड़ी मैच खत्म करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के करीब छोटू ढाबा मंदिरहसौद में खाना खा रहे थे । तभी ट्रक ने कार को रौंदते हुए उनको चपेट में ले लिया।
इनमें से 30 से 35 फीसदी होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और मैरिज पैलेस एनआरडीए के क्षेत्र में भी है। एनआरडीए ने इस मामले में कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की है। एक-दो होटल को नोटिस जारी किया है।
इनमें से कई होटल, ढाबे ऐसे हैं, जिनसे नगर-निगम और ग्राम एवं नगर निवेश विभाग को किसी प्रकार का कोई टैक्स हासिल नहीं होता है, वहीं ये सरकारी रिकॉर्ड से भी गायब है।
सड़क किनारे चल रहे इन होटल-ढाबों की वजह से सड़क के आधे से भी अधिक हिस्से में अवैध कब्जा हो चुका है, जिसकी वजह से भारी वाहनों की आवाजाही से खाना खाने वाले लोगों पर खतरा मंडराता रहता है। अधिकारियों का कहना है कि यहां अवैध रूप से शराब भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
ग्राम एवं नगर निवेश विभाग के संयुक्त संचालक विनीत नायर ने बताया कि शहर के भीतर और बाहर नियम विरू द्ध चल रहे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद अवैध फर्मों पर कार्यवाही की जाएगी।
बल्ले-बल्ले ढाबा रिंग रोड नं.-1, ग्रीन लाइट ढाबा तेलीबांधा, रंजीत ढाबा तेलीबांधा, सतगुरू ढाबा वीआईपी रोड, करार ढाबा 36-मॉल के पास, दिलही दरबार तेलीबांधा चौक, तंदूर-3 फैमिली ढाबा रिंग रोड-1, सीजी-04 ढाबा जोन-3, बलबीर ढाबा जोन-3,देशी देन द ढाबा जोन-3, टंडन ढाबा जोन-3, हमर तंदूरी ढाबा जोन-3, दशमेश ढाबा जोन-3, हाइवे ढाबा जोन-3, गोल्डन विपेज मैरिज हॉल सेरीखेड़ी, मैरिज पैलेस गार्डन सेरीखेड़ी,
रायपुर ग्रीन स्वागत गार्डन सेरीखेड़ी, श्री हरिवल्लभ अग्रवाल सेरीखेड़ी, परंपरा गार्डन धरमपुरा, श्री सेमरॉक ग्लोबल सेरीखेड़ी, पिंटू ढाबा रेस्टोरेंट एवं होटल सेरीखेड़ी, तड़का ढाबा सेरीखेड़ी, प्रिंस ढाबा सेरीखेड़ी, कन्वेंशन स्टार हॉटल सेरीखेड़ी, रेस्टारेंट सेरीखेड़ी, मुस्कान रेस्टोरेंट पचेड़ा, ढाबा-ग्राम छतौना, रेस्टोरेंट ग्राम कुहेरा, माना बस्ती होटल, मीनाक्षी फैमिली ढाबा माना बस्ती, माना बस्टी दुर्गा प्रसाद होटल, क्यू रेस्टोरेंट धरमपुरा, थ्री किंग्स- टेमरी, सुधुराम चेलक ग्राम खुटेरी, कुलदीप सिंह ढाबा मंदिरहसौद, वैभव होटल परसदा, चोवालाल भारती ग्राम परसदा, जितेंद्र यादव, ग्राम खुटेरी, चिकन एवं मटन सेंटर खुटेरी, नास्टा सेंटर ग्राम परसदा, नास्ता सेंटर पान ठेला ग्राम परसदा, अभय ढाबा डीडी नगर थाना, अनमोल ढाबा विधानसभा रोड,
प्रिंस ढाबा विधानसभा रोड, लेवल-3 ढाबा विधानसभा रोड, रेड सिग्नल ढाबा विधानसभा रोड, देवेंद्र ढाबा विधानसभा रोड, खुशबू ढाबा विधानसभा रोड, क्रास कनेक्शन ढाबा विधानसभा रोड, रायपुर ढाबा पचपेड़ी नाका, शेरे पंजाब ढाबा नया रायपुर रोड, अंगीठी ढाबा नया धमतरी रोड, फैजा ढाबा रावणभाठा मैदान, सीगरी ढाबा विधानसभा रोड, करण पंजाबी ढाबा मोहबाबाजार, बंजारी ढाबा रिंग रोड-3, राजपूत भोजननालय रिंंग रोड-3, ओम साई ढाबा रिंग रोड-3, जबलपुर ढाबा रिंग रोड-3, न्यू राजधानी ढाबा रिंग रोड-2, यादव भोजनालाय रिंग रोड-2, पांडे भोजनालाय एलएनटी चौक टाटीबंध, एमपी ढाबा जीई रोड, बहादुर ढाबा रिंग रोड-2, प्रिंस ढाबा रिंग रोड-2, बवेदा ढाबा, रिंग रोड-2, आनंद भोजनालाय रिंग रोड-2,काका दा ढाबा रिंग रोड-2, शेरे पंजाब रिंग रोड-2, प्रिंस ढाबा रिंग रोड-2।
Published on:
26 Apr 2018 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
