रायपुर. अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लम्बे समय से इस पद की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड रायपुर द्वारा छ.ग.स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में लाईन परिचारक (Line Attendant) के 1112 पदों पर एवं छ.ग.स्टेट ट्रांसमीशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) में लाईन परिचारक (Line Attendant) के 100 पदों पर कुल 1212 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया गया है। इसके लिए छ.ग. के स्थानीय/जिले के मूल निवासियों से 27 जून 2018 से 26 जुलाई 2018 तक ऑनलाईन आवेदन मंगाया गया है।