18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने दिए 50 लाख वैक्सीन के ऑर्डर, कोविशील्ड 400, कोवैक्सीन 600 रुपए प्रति डोज

टीकाकरण 18 प्लस : सूत्र बताते हैं केंद्र की दरों पर कंपनी से निगोसिएशन जारी है।
2 min read
Google source verification
Covishield and Covaccine Vaccine

सरकार ने दिए 50 लाख वैक्सीन के ऑर्डर, कोविशील्ड 400, कोवैक्सीन 600 रुपए प्रति डोज

रायपुर . राज्य के 18 से 45 आयुवर्ग के 1.10 करोड़ लोगों के लिए बड़ी और राहत देने वाली खबर है। राज्य सरकार 50 लाख कोरोना वैक्सीन खरीदने जा रही है। सोमवार को भारत बायोटेक और सिरम इंस्टीट्यूट को सरकार ने खरीदी के ऑर्डर भी जारी कर दिए। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

सरकार के मुताबिक कोविशील्ड 400 रुपए प्रति डोज और कोवैक्सीन 600 रुपए प्रति डोज की दर पर खरीदी जा रही हैं। मगर, सूत्र यह भी बताते हैं कि कंपनी से दरों को लेकर निगोसिएशन लगातार जारी है। सरकार ने टीकाकरण शुरू करने की दृष्टि से बुकिंग करवा ली है। वैक्सीन कब तक मिलेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

READ MORE : कोरोना लॉकडाउन में बिजली कंपनी दे रही है उपभोक्ताओं झटका, बिना रीडिंग के भेज रहे अधिकतम औसत बिल

'पत्रिका' ने सोमवार को सबसे पहले बताया था कि 1 मई से टीकाकरण संभव नहीं!। इसके बाद सरकार हरकत में आई। फाइलें मूव हुईं और कंपनियों के अधिकारियों से चर्चा कर खरीदी ऑर्डर जारी कर दिए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सरकार टीकाकरण के इस आगामी अभियान में बाकी राज्यों से पीछे नहीं रहना चाहती। इसलिए जोर-शोर से कवायद जारी है।

सरकार पर आर्थिक बोझ
- कोविशील्ड 400 रुपए, 25 लाख वैक्सीन के दाम 100 करोड़
- कोवैक्सीन 600 रुपए, 25 लाख वैक्सीन के दाम 150 करोड़

(राज्य में 1.10 करोड़ लोग 18 से 45 वर्ष के बीच के हैं।)

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ का निर्णय : सशुल्क लगवाएंगे टीका-
राज्य सरकार को महामारी के नियंत्रण में बजट की आवश्यकता पड़ रही है। इसी परिपेक्ष्य में राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा निर्णय लिया गया है कि संघ के सभी सदस्य अपने परिवारजनों का स:शुल्क टीकाकरण करवाएंगे। शासन के द्वारा चिन्हांकित टीकाकरण केंद्र में जो भी राशि तय होगी, उसका भुगतान कर टीका लगवाएंगे। जिससे शासन को राशि की बचत होगी। इस राशि का महामारी नियंत्रण में उपयोग होगा। संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने बताया कि सभी सदस्य महामारी से निपटने हर तरह से कटिबद्ध है।

READ MORE : छत्तीसगढ़ के सभी 70 कांग्रेस विधायक देंगे अपनी निधि के 2- 2 करोड़, कोरोना से लड़ने खर्च होगी 140 करोड़

मुख्यमंत्री ने की अमित शाह, सोनिया गांधी से बात
मुख्यमंत्री ने 18 प्लस वालों के टीकाकरण को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने शाह को बताया कि सरकार ने वैक्सीन खरीदी के ऑर्डर दे दिए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री को फोन कर राज्य में कोरोना नियंत्रण को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नि:शुल्क टीकाकरण की पूरी व्यवस्था कर ली है।

READ MORE : काम की खबर : होम आइसोलेशन में जरूरत पड़ी तो अब घर आकर इलाज करेंगे डाक्टर

केंद्र से मिले नि:शुल्क टीके 18 प्लस वालों के लिए नहीं
वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण अभियान जारी है। इसके लिए राज्य को केंद्र से नि:शुल्क टीके मिल रहे हैं। मगर,यहां यह स्पष्ट कर दें कि ये टीके 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए नहीं है। 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग वालों के लिए राज्यों को स्वयं के खर्च पर टीके खरीदने होंगे।

वैक्सीन की खरीदी के ऑर्डर कंपनी को दे दिए हैं। केंद्र के निर्धारित रेट पर खरीदी हो रही है। जितनी जल्दी वैक्सीन मिलेगी, उतनी जल्दी टीका लगाएंगे। तैयारी पूरी है।
टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री