
राजधानी के समीप पंहुचा 13 हाथियों का दल, फसलों को कर रहे बर्बाद, लोगों में दहशत का माहौल
रायपुर . हाथियों की दल से वन विभाग त्रस्त हो चुका है, लेकिन उन्हें काबू नहीं पा रहा है। यही वजह है कि महासमुंद जिले में दहशत फैलाने के बाद 13 हाथियों का दल अब रायपुर जिले में प्रवेश कर चुका है। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेजा और ग्राम डुमहा में हाथियों का दल पहुंच चुका है जिसमें 2 दंतैल भी शामिल है।
हाथियों का दल रायपुर जिले में प्रवेश करते ही किसानों की फसलों की बर्बाद करना शुरु कर दिया है। गांव इलाके से गुजरते हुए हाथियों ने खेत में खड़े फसलों को चौपट करते हुए आगे बढ़ गए। ग्रामीणों को डर है कि कहीं ये हाथियों का दल गांव के अंदर न घुस जाए, हालांकि वन विभाग ने आस-पास के गांवों में मुनादी करवा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।
सहायक वन क्षेत्राधिकारी राकेश शुक्ला ने बताया कि 13 हाथियों का दल महानदी पार करते हुए आरंग के ग्राम चिखली से भंडारपुरी के रास्ते से यहां तक पहुंच गए हैं। स्थानीय प्रशासन, वन विभाग और आरंग पुलिस की टीम हाथियों की हर गतिविधियों पर नजरे बनाए हुए हैं।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
23 Oct 2019, 12:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.