
पारंपरिक केसरिया वेशभूषा में मनाया गुड़ी पड़वा
हिन्दू नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) गुड़ी पड़वा के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक केसरिया वेशभूषा में केसरिया पताका फहराया। इसके साथ ही रायपुर के बूढ़ापारा स्थित श्रीराम मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव प्रारंभ हो गया।
श्रीराम मंदिर में आकर्षक साज-शृंगार किया गया, देखें वीडियो
चैत्र नववर्ष, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी एवं चेट्रीचंड्र के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल उइके ने कामना की है कि यह नववर्ष देश एवं प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए मंगलमय, सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा और प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]श्रीराम मंदिर में भजनों की मोहक प्रस्तुति, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 2 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष, नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हुई है, इस दिन गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र का पर्व भी मनाया जाता है।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]खैरागढ़ जीते तो 24 घंटे के भीतर बनाएंगे जिला, सीएम और पूर्व सीएम में ट्वीट वॉर
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है, जिसे छत्तीसगढ़ में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। माता भगवती छत्तीसगढ़ में मां शीतला, दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, गंगा मैया, बिलईमाता, चंद्रहासिनी देवी तथा अन्य स्वरूपों में विराजमान हैं। उन्होंने माता भगवती से प्रार्थना की है कि उनका आशीष प्रदेशवासियों पर बना रहे और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो।
4) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : रायपुर में खुलेगा नए तरह का सैनिक स्कूल, मोदी सरकार ने दी मंजूरी
Updated on:
02 Apr 2022 11:30 pm
Published on:
02 Apr 2022 11:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
