
Rahul Gandhi and CM Bhupesh Baghel
Gujarat Election 2022 : गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वोटिंग का दिन करीब आ रहा है। हर पार्टी अपने प्रचार अभियान में जुटी हुई है। असली मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच है। गुजरात की जनता को लुभाने के लिए जिससे कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारक अब मतदातों के मन को बदलेंगे और कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे।
गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की जारी लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित 40 लोगों का नाम शामिल किया गया है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टॉप 10 में जगह मिली है। सीएम बघेल को इस सूची में छठवें नंबर स्थान मिला है। दूसरे चरण में 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। गुजरात की सभी 182 सीटों पर एक साथ मतों की गणना 8 दिसंबर को की जाएगी।
कन्हैया कुमार रखेंगे कांग्रेस का पक्ष
गुजरात चुनाव के पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है। इसी के लिए कांग्रेस ने 40 नेताओं की स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पहले नंबर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उसके बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम शामिल हैं। लिस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को भी लिस्ट में शामिल किया गया है।
भाजपा की भी स्टार प्रचारक लिस्ट जारी
गुजरात के लिए भाजपा ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह, निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, परेश रावल, विजय रुपाणी, नितिन पटेल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी शामिल किया गया है। इन दोनों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
15 Nov 2022, 5:38 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़




