10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी नौकरी: स्वास्थ्य विभाग ने 5549 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही भर्ती की जानकारी दी है। ट्वीट कर उन्होंने कहा, “कोविड-19 के दौरान प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों व युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 27 Jul 2020, 11:39 PM IST

सरकारी नौकरी: स्वास्थ्य विभाग ने 5549 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

सरकारी नौकरी: स्वास्थ्य विभाग ने 5549 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। देश भर में कोरोना हावी है। बेरोजगारी का पहाड़ टूट पड़ा है सैकड़ों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ऐसे में एक ख़ुशी की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर जानकरी दी है। छत्तीसगढ़ में सरकार लगातार रोजगार मुहैया करा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग ने 5549 पदों पर भर्ती निकालने जा रही है। जिसमे 2100 पदों पर नियमित और 3449 पदों पर संविदा भर्ती निकालने जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही भर्ती की जानकारी दी है। ट्वीट कर उन्होंने कहा, “कोविड-19 के दौरान प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों व युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें इसलिए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 2100 पदों पर नियमित व 3449 पदों पर संविदा भर्ती का निर्णय लिया है। सभी युवा साथियों के साथ मिलकर आगे भी हम कोरोना से जंग जारी रखेंगे।”

स्वास्थ्य विभाग ने निम्न पदों पर निकाली भर्तियां
300 पद चिकित्सा अधिकारी
89 पद ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी
स्टाफ नर्स के 911 पद
50 पद मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के 350 पद
महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 400 पद हैं जिन पर नियमित भर्ती की जाएगी।
वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 3449 पदों पर मार्च 2021 तक और कोविड 19 डेडिकेटेड हास्पिटल के 379 पदों पर तीन माह के लिए संविदा भर्ती की जाएगी।

Click & Read More News.

'गोधन न्याय योजना' के तहत गोबर विक्रेताओं को होगा ऑनलाइन भुगतान

इस कोविड 19 अस्पताल में मरीजों को मिल रहा मनोरंजन और व्यायाम की सुविधा

छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, हालात के अनुसार कलेक्टर ले सकते है निर्णय

राखी पर छाया कोरोना का साया, बहनें जहां हैं वहीं से करेंगी दीर्घायु की कामना

शहर में बंद तो ग्रामीण शराब दुकानों में शराबियों का मेला, न मास्क, न फिजिकल डिस्टेंस

सख्ती नहीं होने से लॉकडाउन में भी चल रही रईसजादों की अय्याशी,शराब- हुक्का पीते युवक- युवतियां गिरफ्तार

इन बाइक और कार वालों का कटेगा चालान, लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए SSP ने दिए निर्देश