रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Minister TS Singhdeo) बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की मुलाकात में क्या चर्चा हुई या तो सामने नहीं आया है, लेकिन मंत्री सिंहदेव एयरपोर्ट पर मीडिया से अपने पुराने अंदाज में मिलते नजर आए। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री सिंहदेव ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी प्रदेशों को तवज्जो दे रही हैं और सभी प्रदेशों के नेताओं से मिल रही हैं। इस मुलाकात के संबंध में बताने को कुछ खास नहीं है ये भेंट एक सौजन्य मुलाकात की तरह है। अभी ऐसा कुछ भी कहने को नहीं है।